पॉपुलर और मज़ेदार हिंदी चुटकुले (Popular and Funny Hindi Jokes) हैं जो आपको ज़रूर हँसाएंगे:
हिंदी में मजेदार जोक्स 2025
मजेदार जोक्स इन हिंदी 2025
पप्पू- इतनी देर से तुम क्या सोच रहे हो?
गप्पू- जानते हो कल रात की आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
पप्पू- तो इसमें क्या हुआ?
गप्पू- सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूँ।
Viral Jokes Hindi 2025
मोनू एक घने जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया
मोनू को गुस्सा आया और पैर को आगे करके कहा- ले काट ले जितना काटना है काट ले
सांप ने फिर एक-दो बार काटा और थक कर कहा- अबे तू इंसान है या भूत
मोनू – मैं तो इंसान ही हूं लेकिन मेरा ये पैर नकली है..
पति-पत्नी के चुटकुले (Husband-Wife Jokes)
a) पति अपनी पत्नी से: “डार्लिंग, तुम खूबसूरत होती जा रही हो।”
पत्नी (किचन से): “तुमने कैसे जाना?”
पति: “तुम्हें देखकर तो अब रोटियाँ भी जलने लगी हैं।”
(पत्नी ने पति को गरम बेलन से पीटा)
b) एक पति ने अपनी पत्नी से कहा: “आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे।”
पत्नी: “हमारे यहाँ भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं।”
संता-बंता और पप्पू-गप्पू के चुटकुले (Santa-Banta and Pappu-Gappu Jokes)
कितने केले खा सकते
a) बंता: “तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो?”
संता (कुछ पल सोचकर): “मैं 6 केले खा सकता हूँ।”
बंता (हँसते हुए): “गलत जवाब दोस्त, पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहाँ रहेगा! इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल एक ही केला खा सकते हो।”
(संता ने घर जाकर बीवी से यही सवाल किया)
संता: “तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो?”
बीवी: “मैं 4 केले खा सकती हूँ।”
संता (निराश होकर): “अगर 6 कहती तो एक मस्त का जोक सुनाता तुझे।”
मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों
पप्पू और गप्पू बात कर रहे थे।
पप्पू: “क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते है?”
गप्पू: “नहीं यार, तुम ही बता दो।”
पप्पू: “ताकि, लोग सिर्फ भगवान पर ध्यान दे सकें!”
टीचर और स्टूडेंट के चुटकुले (Teacher-Student Jokes)
a) टीचर: “बच्चों, अगर लड़कियां पराया धन होती हैं, तो लड़के क्या होते हैं?”
गप्पू: “सर, चोर होते हैं!”
टीचर: “वो कैसे??”
गप्पू: “चोरों की नज़र हमेशा पराये धन पर होती है।”
b) टीचर: “Date और तारीख में क्या अंतर है?”
(सारी क्लास चुप)
गप्पू: “सर, Date में गर्लफ्रेंड के साथ जाते हैं और तारीख में वकील के साथ!”
Also Read : मजेदार जोक्स इन हिंदी 2023
- RTO Forms PDF Download Center
- RTO Form 29 और Form 30 PDF Download 2026
- Top 10 Most Popular Bollywood Actresses Under 30 in 2026
- Top 10 Women Cricketers in India 2026 | popular women cricket in india
- Top 10 Fastest Bikes in the World | दुनिया की सबसे तेज बाइक
Discover more from TECH DIGITAL
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

