Rishabh Pant Net Worth : IPL Salary, BCCI Contract, Endorsements & Lifestyle

RISHABHPANTNETWORTH

Rishbh Pant Net Worth ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट के सबसे धमाकेदार और बेखौफ बल्लेबाजों में से एक हैं। अपनी आक्रामक बैटिंग और तेज़ विकेटकीपिंग के लिए मशहूर पंत ने मैदान पर तो कमाल किया ही है, साथ ही वे देश के सबसे अमीर युवा क्रिकेटरों में भी शामिल हो गए हैं।

Rishabh Pant Date of Birth

उनका जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था। पंत ने घरेलू क्रिकेट में अपनी बेजोड़ प्रतिभा दिखाते हुए भारत के लिए टेस्ट और सीमित ओवरों के प्रारूपों में खेला है।

Cricket करियर की शुरुआत


Rishabh Pant ने 2015 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया और जल्दी ही अपनी शानदार बल्लेबाजी और तेज़ विकेटकीपिंग के कारण चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। उन्होंने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ T20I में अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की। उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया टेस्ट श्रृंखला था, जहाँ उन्होंने शानदार शतकीय पारियां खेली।

Rishabh Pant आईपीएल करियर


ऋषभ पंत ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए बहुत सारी उपलब्धियों हासिल की हैं। फिलहाल 2025 IPL मे ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेल रहे हे ।

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और मैच जीतने की क्षमताएँ उन्हें एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती हैं। आईपीएल में उनकी उच्च स्कोरिंग पारियों ने उन्हें एक घरेलू स्टार बना दिया।

Rishbh Pant Net Worth

ऋषभ पंत की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹100 करोड़ (करीब $12 मिलियन) है। यह दौलत उन्होंने क्रिकेट, IPL, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश के ज़रिए कमाई है।

आय का स्रोतअनुमानित कमाई
कुल नेट वर्थ₹100 करोड़ (~$12 मिलियन)
IPL कॉन्ट्रैक्ट₹27 करोड़/सीज़न
BCCI सालाना रिटेनर₹5 करोड़/साल
ब्रांड एंडोर्समेंट₹10–15 करोड़/साल
औसत मासिक आय₹1.2 करोड़+

ऋषभ पंत की IPL सैलरी

IPL नीलामी में ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें ₹27 करोड़ में खरीदा और वे IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। लगभग 30% टैक्स कटने के बाद उनके हाथ में करीब ₹18.9 करोड़ आते हैं। अगर वे सभी 14 लीग मैच खेलें तो उनकी कुल IPL कमाई ₹28.05 करोड़ तक पहुंच सकती है, जो किसी भी IPL खिलाड़ी की अब तक की सबसे बड़ी एकल सीज़न कमाई है।

BCCI कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस

ऋषभ पंत BCCI के ग्रेड A कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ी हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना ₹5 करोड़ की फिक्स सैलरी मिलती है। इसके अलावा मैच फीस भी मिलती है:

टेस्ट मैच: ₹15 लाख प्रति मैच
ODI मैच: ₹6 लाख प्रति मैच
T20I मैच: ₹3 लाख प्रति मैच

ब्रांड एंडोर्समेंट

ऋषभ पंत की करिश्माई पर्सनैलिटी और आक्रामक खेल शैली ने उन्हें ब्रांड्स की पहली पसंद बना दिया है। वे करीब 15 बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं जिनमें Adidas, boAt, Dream11, JSW, Noise और Cadbury शामिल हैं। प्रत्येक एंडोर्समेंट के लिए वे ₹3.5 करोड़ या उससे अधिक चार्ज करते हैं और सालाना ₹10–15 करोड़ ब्रांड डील्स से कमाते हैं।

गाड़ियाँ, प्रॉपर्टी और लाइफस्टाइल

पंत नई दिल्ली और रुड़की में करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। उनके लग्ज़री कार कलेक्शन में Mercedes-Benz GLE, Ford Mustang GT और Audi A8 जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।

Rishabh Pant व्यक्तिगत जीवन


ऋषभ पंत अपने परिवार के साथ एक सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी ज़िंदगी की झलकियाँ साझा करते हैं।

ऋषभ पंत की क्रिकेट यात्रा अभी शुरू हुई है, और भविष्य में वे और भी अधिक उपलब्धियाँ हासिल करने की संभावना रखते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे चमकदार सितारों में से एक बना दिया है।


Discover more from tech news hindi

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top