Realme 8 5G स्मार्टफोन 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी चीनी टेक कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। नया रियलमी फोन Realme 8 का अपग्रेड वर्ज़न होगा,
जो कि पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। रियलमी 8 5जी फोन को लेकर जानकारी मिली है कि इसमें कंपनी की ‘Dare to Leap’ टैगलाइन के बिना ग्रेडिएंट बैक फिनिश मिलेगा। रियलमी 8 फोन का 5जी वेरिएंट कथित रूप से हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। अन्य मार्केट के साथ-साथ इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
Realme Thailand के आधिकारिक फेसबुक पेज पर Realme 8 5G की लॉन्च तारीख का ऐलान किया गया है।
इसके अलावा, फेसबुक पर फोन का टीज़र वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें आपको आगामी रियलमी फोन की झलक देखने को मिलेगी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रियलमी 8 5जी फोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश ब्लैक शेड में दी गई है। हालांकि, फोन के बैक पैनल पर कंपनी की ‘Dare to Leap’ टैगलाइन नहीं दी गई है। हाल ही में कुछ लीक तस्वीरों से संकेत मिला था कि रियलमी 8 5जी फोन के बैक पैनल पर भी टैगलाइन दी जाएगी।
Realme 8 5G Smartphone Specification
टीज़र वीडियो में खुलासा किया गया है कि 4जी वेरिएंट के विपरित रियलमी 8 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा,
जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, रेगुलर रियलमी 8 वेरिएंट क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, लेकिन इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है।
यदि हम टीज़र वीडियो में सामने आई जानकारी को पहले सामने आई जानकारी से जोड़े, जो Realme 8 5G स्मार्टफोन Realme V13 5G को रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था।
Read Also: Top 30 Business Idea to start business in 2021
रियलमी वी13 5जी फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया था, जिसके बैक पैनल पर ‘Dare to Leap’ टैगलाइन स्थित नहीं थी। यूएस एफसीसी लिस्टिंग से संकेत मिला है कि रियलमी 8 5जी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, वहीं फोन का भार 185 ग्राम होगा, जो कि रियलमी वी13 5जी फोन में भी मौजूद थी।
Realme ने रियलमी 8 5जी के भारत लॉन्च को भी टीज़ करना शुरू कर दिया है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारत में भी यह फोन 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा या नहीं।<!–
- RTO Forms PDF Download Center
- RTO Form 29 और Form 30 PDF Download 2026
- Top 10 Most Popular Bollywood Actresses Under 30 in 2026
- Top 10 Women Cricketers in India 2026 | popular women cricket in india
- Top 10 Fastest Bikes in the World | दुनिया की सबसे तेज बाइक
Discover more from TECH DIGITAL
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
