आज के डिजिटल दौर में फर्जी दस्तावेज़ों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में PAN Card की असली या नकली होने की पहचान करना बेहद जरूरी हो गया है। कई लोग बैंक अकाउंट, लोन या KYC के दौरान नकली PAN Card का इस्तेमाल करते पाए जाते हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया और YouTube पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि आप कुछ आसान स्टेप्स के जरिए पता कर सकते हैं कि आपका PAN Card original है या duplicate।
ऐसे करें PAN Card की जांच
सबसे पहले आपको Income Tax विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “Verify PAN” विकल्प में जाकर PAN नंबर और जरूरी जानकारी भरनी होगी। Captcha डालकर Submit करते ही कार्ड की वैधता की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
किन बातों का रखें ध्यान?
- PAN नंबर हमेशा 10 अंकों का होता है
- कार्ड पर नाम और जन्मतिथि सही होनी चाहिए
- QR Code और Signature स्पष्ट होने चाहिए
- वेबसाइट पर “Valid PAN” दिखना जरूरी है.

नकली PAN Card से हो सकता है नुकसान
यदि किसी व्यक्ति के पास fake PAN Card पाया जाता है तो बैंकिंग, ITR और सरकारी सेवाओं में बड़ी परेशानी हो सकती है। कई मामलों में कानूनी कार्रवाई भी की जाती है।
विशेषज्ञों की सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले PAN Card की ऑनलाइन verification जरूर करें। इससे धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
Discover more from technology news hindi
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



