Maruti Suzuki New Car 2025 : मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे सस्ती कार ऑल्टो K10 को अब 6 एयरबैग के साथ लॉन्च कर दिया है। इसका मतलब है कि अब ऑल्टो K10 के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग की सुविधा मिलेगी।
New Maruti Alto K10 with 6 Airbags: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने व्हीकल पोर्टफोलियो में सुरक्षा के मामले में बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने अब अपनी सबसे सस्ती कार ऑल्टो K10 को 6 एयरबैग के साथ लॉन्च किया है। इसका मतलब है कि अब ऑल्टो K10 के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग की सुविधा मिलेगी। इस नए अपडेट के साथ ही ऑल्टो K10 के सभी वेरिएंट की कीमतों में भी बदलाव हुआ है। यह कार पहले से ज्यादा महंगी हो गई है। इस कार की शुरुआती कीमत 4.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
कैसी है नई मारुति ऑल्टो K10?
कंपनी ने मारुति ऑल्टो K10 में सेफ्टी फीचर्स के अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। यह कार पहले की तरह ही पेट्रोल इंजन और सीएनजी वेरिएंट में कुल 7 ट्रिम्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। लेकिन नए अपडेट के बाद इस कार की कीमत में लगभग 16 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।
पावर और परफॉर्मेंस
कंपनी ने इस कार के इंजन मैकेनिज्म में कोई बदलाव नहीं किया है। मारुति ऑल्टो K10 पहले की तरह ही 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह इंजन 67 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि सीएनजी वेरिएंट में यह इंजन 57 पीएस की पावर और 82 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है।
Alto K10 Mileage
कंपनी का दावा है कि 5-स्पीड पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट 24.39 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 24.90 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। जबकि इस कार का सीएनजी वेरिएंट 33.85 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज देने में सक्षम है। हालाँकि, इसका सीएनजी संस्करण ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ नहीं आता है।
- Top 30 Business Ideas in 2026: कम निवेश में बिजनेस कैसे शुरू करें
- ₹20,000 से कम में नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया TECNO SPARK 50s 5G
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में FIR दर्ज, तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस
- Lifetime Validity Recharge Plan 2026: Jio, Airtel, Vi और BSNL में कौन सा रिचार्ज सबसे सस्ता है?
- Free Digital Visiting Card Maker Online – QR Code के साथ बनाएं Digital Business Card
Discover more from TECH DIGITAL
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
