Meta-owned प्लेटफॉर्म WhatsApp ने प्राइवेसी की दुनिया में अब तक का सबसे काम का फीचर दिया है। दोस्तों सालों के इंतजार के बाद, व्हाट्सएप ने आधिकारिक तौर पर ‘Username’ फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आपको किसी अनजान व्यक्ति से चैट करने के लिए अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी।
how to use whatsapp without number save
क्या है व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर?
अभी तक व्हाट्सएप पर किसी को मैसेज भेजने के लिए उसका फोन नंबर सेव करना या शेयर करना अनिवार्य था। लेकिन अब इंस्टाग्राम और टेलीग्राम की तरह ही व्हाट्सएप पर भी आपकी अपनी एक यूनिक पहचान (जैसे @yourname) होगी।
WhatsApp Username की मुख्य बातें:
मोबाइल नंबर रहेगा गुप्त: यदि आप किसी को अपना यूजरनेम देते हैं, तो वह आपकी प्रोफाइल देख पाएगा और आपसे चैट कर पाएगा, लेकिन उसे आपका फोन नंबर दिखाई नहीं देगा।
Username PIN (एक्स्ट्रा सिक्योरिटी): व्हाट्सएप ने ‘Username PIN’ नाम का एक नया फीचर भी जोड़ा है। यदि कोई अनजान व्यक्ति आपके यूजरनेम के जरिए आपको मैसेज करना चाहता है, तो उसे 4 अंकों का एक पिन डालना होगा (यदि आपने सेट किया है), जिससे स्पैम मैसेज से सुरक्षा मिलेगी।
यूनिक हैंडल: यूजरनेम 3 से 35 कैरेक्टर्स का हो सकता है। इसमें छोटे अक्षर (lowercase), नंबर, डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) का इस्तेमाल किया जा सकता है।
WhatsApp Username कैसे सेट करें? (Step-by-Step Guide)
- सबसे पहले अपना व्हाट्सएप अपडेट करें।
- व्हाट्सएप की Settings में जाएं।
- अपनी Profile फोटो पर टैप करें।
- यहाँ आपको नाम और बायो के साथ ‘WhatsApp Username’ का विकल्प दिखेगा।
- अपना मनपसंद और उपलब्ध यूजरनेम टाइप करें और Save कर दें।
“यदि आपको यह विकल्प अभी नहीं दिख रहा, तो कुछ दिन इंतजार करें और ऐप अपडेट करते रहें।”
Discover more from technology news hindi
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

