
Xiaomi ने Gadgets 360 के सामने यह पुष्टि की कि 67W का ये वायर चार्जर एक अलग खरीद होगी। यह जल्द ही भारत में आने वाला है। यह चार्जर किस कीमत पर भारत में आएगा, अभी इस पर कंपनी विचार कर रही है। भारत में इस चार्जर के आने की रिपोर्ट सबसे पहले MySmartPrice की ओर से आई थी।
ग्लोबल यूनिट में Mi 11 Ultra के रिटेल बॉक्स में ही यह फास्ट चार्जर आता है मगर भारत में कंपनी 55W का एडेप्टर दे रही है। इसलिए अब कंपनी इस चार्जर को अलग से सेल करने पर विचार कर रही है। इसका अर्थ यही हुआ कि कंपनी के द्वारा अभी भी Mi 11 Ultra के भारतीय रिटेल बॉक्स में 55W का चार्जर ही दिया जाता रहेगा।
Xiaomi ने अभी इस 67W fast charger की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। Mi 11 Ultra, 67W की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है और यह 10W की स्पीड से दूसरी डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है। Mi 11 Ultra को शाओमी ने पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था। इस फोन का 12GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट 69,999 रुपये में आता है। यह कॉस्मिक ब्लैक और कॉस्मिक व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।
Mi 11 Ultra कब तक खरीद के लिए उपलब्ध हो पाता है अभी यह साफ नहीं हो पाया है। हालांकि शुरुआत में यह फोन Amazon के साथ ही Mi.com website पर भी लिस्ट किया गया था।
<!–
–>
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
