YouTube के नए CEO बने नील मोहन है मूल रूप से भारतीय

Youtube new ceo : नील मोहन पहले यूट्यूब के CPO थे। उन्हें प्रमोट कर ये जिम्मेदारी दी गई है। अब वे भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया गया है।

नील मोहन Google के साथ 2008 से काम कर रहे हैं। साल 2013 में कंपनी ने उन्हें 544 करोड़ रुपए का बोनस दिया था।

यूट्यूब के पूर्व CEO सूसन डायने

पूर्व CEO सूसन डायने वोज्स्की की जगह लेंगे। सूसन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है। 54 साल की वोज्स्की ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। साथ ही अपनी सेहत और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं।

इसलिए पद छोड़ रही हैं। वे साल 2014 में यूट्यूब की CEO बनी थीं।

सूसन ने नील को यूट्यूब का CEO बनाए जाने पर बधाई दी। सूसन ने कहा कि हम शॉर्ट्स, स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन में जो कर रहे हैं वो शानदार है।

नील हमें लीड करने के लिए सही व्यक्ति हैं। मुझे यूट्यूब पर उतना भरोसा है, जितना 9 साल पहले था। यूट्यूब के सर्वोत्तम दिन अभी आने वाले हैं।

जाने नील मोहन कौन है Youtube new ceo

स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से नील मोहन ने पढ़ाई की है। नील ने अपने करियर की शुरुआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से की थी, जहां उन्हें 60,000 डॉलर वेतन मिलता था। इसके अलावा नील ने एक्सेंचर में सीनियर एनालिस्ट के पद पर काम किया है।
बाद में निल ने DoubleClick Inc से जुड़े। इस कंपनी में 3 साल 5 महीने में नील मोहन ने डायरेक्टर, ग्लोबल क्लाइंट सर्विसेज के पद पर काम किया। इसके अलावा करीब ढाई साल वाइस प्रेसिडेंट बिजनेस ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाली।

फिर नील माइक्रोसॉफ्ट में एंट्री की , यहां 4 महीने काम करने के बाद वे वापस DoubleClick Inc लौट आए। फिर नील ने यहां 3 साल काम किया। DoubleClick Inc के बाद उन्होंने 2008 में बतौर Senior Vice President, Display and Video Ads गूगल में काम शुरू किया।

साल 2015 में उन्हें यू-ट्यूब का चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बना दिया गया था।

टेक न्यूज और नए मोबाइल तथा एंड्राइड और IOS ऐप्प के टिप्स एंड ट्रिक्स और रिव्यु , नए रिचार्ज प्लान की लिस्ट और साइबर फ्रॉड से कैसे सुरक्षित रहे Mobile Tips Hindi जैसे जानकारी हिंदी में आपको TECH1NEWS पे मिल जाएँगी। आप हमें हमरे सोशल मिडिया YouTube | Facebook Instagram | Twitter पे भी फोलो करके हमेशा नई खबरों से अपडेटेड रह सकते हे।


Discover more from technology news hindi

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top