WhatsApp ‘International Call’ स्कैम: एक गलती और बैंक खाता खाली! खुद को कैसे सुरक्षित रखें ?

WhatsApp international call scam

मेरे प्यारे साथिओ हाल ही में मेरे कई दोस्तों ने कहा की उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुवा और उनके बैंक खाते में जमा सारी मेहनत की कमाई एक झटके में साफ हो गई , तो में चाहता हु की मेरे बाकि सारे दोस्तों के साथ ये हादशा न हो।

WhatsApp International Call Scam से बैंक खाता कैसे सुरक्षित रखें?

मेरे प्यारे दोस्तों आज के डिजिटल युग में जहाँ टेक्नोलॉजी ने हमारे काम आसान कर दिए हैं, वहीं ठगों (Scammers) यानि की ऑनलाइन डिजिटल चोरो के लिए चोरी के नए रास्ते भी खोल दिए हैं। दोस्तों अगर आपके WhatsApp पर भी अनजान विदेशी नंबरों (जैसे +254, +84, या +63) से मिस्ड कॉल या मैसेज आ रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! यह कोई गलती से आया कॉल नहीं, बल्कि आपको कंगाल बनाने की एक सोची-समझी प्लानिंग की गई साजिश है।

आखिर ये स्कैम ( ऑनलाइन फ्रॉड ) होता कैसे है?

ज्यादातर मामलों में, स्कैम की शुरुआत एक अनजान नंबर से ‘Hi’ या ‘Hello’ के मैसेज से होती है। कभी-कभी आपको ‘Part-time Job’ का ऑफर दिया जाता है, जिसमें सिर्फ यूट्यूब वीडियो लाइक करने या गूगल मैप्स पर रिव्यू देने के बदले 5,000 रुपये रोजाना कमाने का लालच दिया जाता है।

इंसानी स्वभाव है कि हम थोड़े से फायदे के चक्कर में भरोसा कर लेते हैं। शुरुआत में ये स्कैमर्स आपको 200-500 रुपये सच में भेजते हैं ताकि आपका भरोसा जीत सकें। लेकिन जैसे ही आप बड़े मुनाफे के लिए उनके बताए ‘Investment’ प्लान में पैसा लगाते हैं, वे गायब हो जाते हैं।

इन 3 तरीकों से पहचाने ‘खतरे की घंटी’

अजीबोगरीब कंट्री कोड: अगर नंबर +91 (भारत) के बजाय किसी दूसरे देश के कोड से शुरू हो रहा है और आप वहां किसी को नहीं जानते, तो उसे इग्नोर करें।

जल्दबाजी करने का दबाव: स्कैमर हमेशा आपसे कहेंगे कि “यह ऑफर बस कुछ ही घंटों के लिए है।” यह आपको सोचने का वक्त नहीं देना चाहते।

पर्सनल जानकारी की मांग: कोई भी असली कंपनी आपसे WhatsApp पर आपका बैंक पिन, ओटीपी (OTP) या आधार कार्ड नहीं मांगेगी।

खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें ?

Unknown Calls को साइलेंस करें: WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर Privacy > Calls पर क्लिक करें और ‘Silence Unknown Callers’ को ऑन कर दें। इससे अनजान कॉल आपको परेशान नहीं करेंगे।

Two-Step Verification: अपने WhatsApp पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर चालू रखें। यह आपकी सुरक्षा की एक एक्स्ट्रा लेयर है।

नंबर ब्लॉक और रिपोर्ट करें: जैसे ही कोई संदिग्ध मैसेज आए, बिना जवाब दिए उस नंबर को ‘Report and Block’ करें।

Tech1News की सलाह: याद रखें, इंटरनेट पर “मुफ्त” या “रातों-रात अमीर बनाने” वाली कोई भी चीज़ असली नहीं होती। आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

निष्कर्ष (Conclusion)

तकनीक यानि की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें, लेकिन अपनी समझदारी को ताक पर रखकर नहीं। अगर आपके साथ कभी ऐसा फ्रॉड हो जाता है, तो तुरंत भारत सरकार की साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

लेखक KISHAN का सुझाव: इस जानकारी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें, क्योंकि अक्सर बड़े-बुजुर्ग और मासूम और भोले लोग इन स्कैमर्स का आसान शिकार बन जाते हैं।


Discover more from technology news hindi

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top