असफलता क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?
असफलता का मतलब है लक्ष्य तक न पहुँच पाना, लेकिन यह कोई अंत नहीं, बल्कि एक सीखने का मौका होता है। चलिए जानते है आगे
नकारात्मक परिणामों से डरो मत।
सफल लोग जानते हैं कि हर प्रयास सफलता की ओर नहीं ले जाता। वे बुरे परिणामों का साहसपूर्वक सामना करते हैं और उनसे सीखते हैं।
असफलता को सीढ़ी बनाओ
उनके लिए, हर असफलता सफलता
की
ओर एक कदम है। वे हार को दिल पर नहीं लेते, बल्कि उसका विश्लेषण करते हैं।
सही दिशा में कड़ी मेहनत करें।
कड़ी मेहनत ज़रूरी है, लेकिन उसे सही दिशा में लगाना उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है। सफल लोग अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाते हैं।
त्याग करने के लिए तैयार रहें।
सफलता पाने के लिए अक्सर इंसान को अपनी छोटी-छोटी इच्छाओं का त्याग करना पड़ता है। वे इस बात को समझते हैं और ज़रूरत पड़ने पर त्याग भी करते हैं।
संघर्ष को स्वीकार करें.
वे जानते हैं कि कड़ी मेहनत और कष्ट के बिना कुछ भी हासिल नहीं होता। संघर्ष ही उनके लिए सफलता का मार्ग है।
हिम्मत बनायें रखें।
बार-बार असफल होने के बाद भी, वे हार नहीं मानते। वे तब तक कोशिश करते रहते हैं जब तक उन्हें सफलता नहीं मिल जाती।