जल्द ही भारत में सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट मस्क की कंपनी स्टारलिंक 30-31 अक्टूबर को मुंबई में डेमो देगी, और हर जगह कनेक्टिविटी मिलेगी

ये टेस्ट मुख्य रूप से दो चीजों पर फोकस करेंगे:- १ )डेटा एनक्रिप्शन, यूजर ट्रैकिंग और सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स चेक होंगे। २ )इंटरनेट की स्पीड, लेटेंसी और कनेक्टिविटी को परखा जाएगा।

ऑफिस का मंथली रेंट ₹3.52 लाख से ज्यादा इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, और स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस ने चांदिवली के कॉमर्शियल बिल्डिंग बूमरैंग के ग्राउंड फ्लोर पर 1,294 वर्ग फीट स्पेस किराए पर लिया है।

स्टारलिंक के आने से प्राइसेज कम हो सकते हैं भारत का सैटेलाइट ब्रॉडबैंड मार्केट अभी नया-नया है। और जियो, एयरटेल जैसी कंपनियां भी इसमें कूद रही हैं, लेकिन स्टारलिंक की टेक्नोलॉजी ग्लोबल लेवल की है। स्टारलिंक के भारतीय बाजार में आने से कॉम्पिटिशन बढ़ेगा, प्राइसेस कम हो सकते हैं और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

आम लोगों को क्या फायदा होगा? स्टारलिंक से गांवों और दूर-दराज के इलाकों में इंटरनेट पहुंचेगा। और इससे ऑनलाइन एजुकेशन, टेलीमेडिसिन, और बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, टेलीकॉम मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ने से सस्ते और बेहतर प्लान्स मिल सकते हैं।

“जहां इंटरनेट पहुंचा, वहां विकास की रफ्तार बढ़ी।”

ऐसे और आर्टिकल पढ़े नई स्वाइप उप करे