Tech News Hindi Today| Google की ये सेवा नवंबर में बंद हो जाएँगी , 2013 में किया था लॉन्च

Tech News Hindi Today : Google की ये सेवा नवंबर में बंद हो जाएँगी , 2013 में किया था लॉन्च |

Tech News Hindi Today 28th June 2022

मेसेजिंग और वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था

Hangouts को मेसेजिंग और वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। लेकिन बाद में व्हाट्सप्प और अन्य मेसेजिंग अप्प्स के चलते hangouts को इस्तेमाल करनेवाले लोगो में काफी ज्यादा कमी आयी।

गूगल का हैंगआउट (Hangouts) इस साल बंद हो जाने जा रहा है।

इसी साल फरवरी में गूगल ने Hangouts एप को Google Chat के साथ रिप्लेस कर दिया था .

अब कंपनी इसे पूरी तरह से बंद करने जा रही है। गूगल के एक ब्लॉग के मुताबिक Hangouts को नवंबर 2022 में बंद कर दिया जाएगा।

इसके सभी यूजर्स को Google Chat पर ट्रांसफर किया जा रहा है। गूगल ने Hangouts यूजर्स को डाटा डाउनलोड करने की भी सुविधा दी है।

Read Also : मुकेश अम्बानी नहीं रहे JIO के डायरेक्टर , अब इनके हाथो में JIO की कमान

अपने ब्लॉग में गूगल ने लिखा

‘जो लोग फोन में Hangouts का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें आज से चैट एप या जीमेल में जाने के लिए एक नोटिफिकेशन देखने को मिलेगा। Hangouts के लिए क्रोम एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को भी इसी तरह का नोटिफिकेशन मिलेगा।

Hangouts के वेब यूजर्स को भी धीरे-धीरे गूगल चैट पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।’

Google+ के एक खास फीचर के तौर पर लॉन्च किया था

Hangouts को गूगल ने साल 2013 में Google+ के एक खास फीचर के तौर पर लॉन्च किया था।

इसी साल मार्च में गूगल प्ले-स्टोर के अलावा Hangouts को एपल के एप स्टोर से भी हटा दिया गया था, हालांकि जिनके पास पहले से एप था, वे अभी भी इस्तेमाल कर रहे हैं। नवंबर 2021 में ही गूगल ने हैंगआउट से ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर को हटा दिया था।

Tech News Hindi Today

Read Also : Top 10 Business Idea
Top 10 Actress in the World
Mudra Loan Full Details In Hindi

हमारे फेसबुक पेज को LIKE करे

KISHAN

Recent Posts

Pavan agrawal free blogging course in hindi | pawan agarwal seo tools

HOW TO BE A SUCCESSFUL BLOGER IN HINDI | pawan agarwal seo tools Read More

2 days ago

Funny Hindi Joke With Images | Latest Comedy Jokes

बस में यात्रा कर रही महिला टिकट मांगने पर बस कंडक्टर से गुस्से में बोली… Read More

5 days ago

ગુરુ દક્ષિણા માં શું આપું ? તદ્દન નવા ગુજરાતી જોક્સ

નવા ગુજરાતી જોક્સ 😅 જામો પડી જાય એવા નવા ગુજરાતી જોક્સ 😅 જામો પડી જાય… Read More

6 days ago

Motivational Good Morning WhatsApp Status In Hindi

Good Morning Quotes Inspirational in Hindi text Read More

6 days ago

BOB Recruitment 2024  Registration Started, Apply Fast

BOB Recruitment 2024 : बैंक ऑफ बड़ौदा अनुबंध के आधार पर बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) पर्यवेक्षकों… Read More

7 days ago

Infinix Hot 50 Pro Phone जिसमे है 200 MP कैमेरा 🤗 । New Mobile Launched

Infinix Hot 50 Pro Phone : Infinix Hot 50 Pro फोन एक बार फिर भारतीय… Read More

1 week ago