Samsung Galaxy S20 FE 5G में अब नहीं होगी टच स्क्रीन समस्या, फोन को मिला अप्रैल 2021 लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Samsung Galaxy S20 FE 5G को एक नया अपडेट दिया जा रहा है। इससे लंबे समय से फोन में चली आ रही टच स्क्रीन की समस्या खत्म हो जायेगी। इस स्मार्ट फोन के लॉन्च होने के बाद से ही इसमें इस तरह की दिक्कतें थीं। इनके लिए Samsung ने अनेकों अपडेट निकाले। यह अपडेट भी उन्हीं में से एक है। इस अपडेट के साथ ही फोन को अप्रैल 2021 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिल जायेगा। इसी के साथ Samsung Galaxy S20 FE 5G उन फोन की लिस्ट में शामिल हो गया है जिनको लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल चुका है। जिसमें Samsung Galaxy S20 FE, Galaxy A52 और Galaxy S21 सीरीज के स्मार्टफोन हैं।

SamMobile की एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S20 FE 5G को मिली यह अपडेट फर्मवेअर नम्बर G781BXXU2CUD1 के साथ आयी है। चेंजलॉग में कथित तौर पर कहा गया है कि “टच स्क्रीन की स्थिरता अब पहले से बेहतर है।” जैसा कि बताया गया है कि यह भी एक अन्य अपडेट है। इसे फोन की टच स्क्रीन को बेहतर बनाने के लिए ही लाया गया है।

Samsung Galaxy S20 FE 5G के कुछ यूजर्स को फोन लॉन्च होने के थोड़े समय बाद ही इसमें समस्या आने लगी थी। एक पूर्वकालिक रिपोर्ट में भी इस बात का जिक्र किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि Samsung ने कई सारे अपडेट इसी समस्या को कम करने के लिए किये थे।

अब SamMobile की ताजा रिपोर्ट ये कह रही है कि टच स्क्रीन की इस समस्या के लिए इससे पहले भी कई फर्मवेयर अपडेट किये गये थे। अब ये अपडेट उन सभी अपडेट के सामने चेंजलॉग में एक अंश मात्र है। वहीं इसके इतर एक और बात भी सामने आ रही है। वो ये कि इस अपडेट के माध्यम से उन सभी मुद्दों का भी सुधार किया जायेगा जो पिछले अपडेट में नहीं हो पाये थे।

बीते कुछ हफ्तों में कई सारी Samsung डिवाइसेज में अप्रैल 2021 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट भी भेज दिया गया है। इसमें Samsung Galaxy A71, Galaxy S10 Lite और Galaxy S21 सीरीज़ भी शामिल है।<!–

–>

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Discover more from TECH NEWS HINDI

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top
गलती मत करना 2025 में स्मार्ट टीवी खरीदते समय | इन बातो का रखे ध्यान AC एयर कंडीशनर खरीदने से पहले ध्यान रखने वाले टिप्स | TIPS TO BUY Best AC for home, Summer AC buying tips 2025 Honda CB650R and CBR650R with E-clutch technology UPSC CSE की परीक्षा के रिज़ल्ट को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया