Asian Games 2023 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीत कर रचा इतिहास ! कुल जीते हुवे पदकों की संख्या 81 पोह्ची

Neeraj Chopra won Gold Medal 19th Asian Games : नीरज चोपड़ा ने फ़िलहाल चल रहे 19वें एशियन गेम्स (19th Asian Games 2023) में भारत को फिर से एक और बार नाम रोशन किया है नीरज ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

चीन की धरती पे दिखा गोल्डन बॉय नीरज चोपरा का पराक्रम

नीरज ने 88.88 मीटर की दूर भाला फेंक कर यह कमाल किया। नीरज के अलावा किशोर जेना ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। हालांकि नीरज के लिए शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। उनके पहले थ्रो को ही फाउल करार दे दिया गया था। नीरज का पहला थ्रो लगभग 90 मीटर की थी। इसके बाद काफी देर तक नीरज चोपड़ा की अधिकारियों से बहस भी हुई और खेल को कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ गया था।

दूरी नापने वाली मशीन में दिक्कत

दरअसल नीरज ने जब अपना पहला थ्रो किया था तो दूरी नापने वाली मशीन में दिक्कत आ गई थी, इसके कारण आधिकारिक से रूप से उस थ्रो को फाउल करार दे दिया गया। इसके बाद नीरज ने फिर से अपना पहला प्रयास किया, जिसमें 82.38 मीटर की दूसरी फेंकी। नीरज का दूसरा प्रयास 84.49 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं उनका तीसरा प्रयास फाउल हो गया था।

किशोर जेना 86.77 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज से आगे निकल गए

इस बीच किशोर जेना ने अपने तीसरे प्रयास में 86.77 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज से आगे निकल गए थे। हालांकि नीरज ने अपने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर दूर भाला फेंक कर बढ़त बना ली। इस दौरान नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। किशोर जेना ने भी अपना पूरा दम खम दिखाते हुए चौथे प्रयास में 87.54 मीटर दूर भाला फेंका।

पांचवें प्रयास में 80.80 मीटर दूर

वहीं नीजर चोपड़ा ने अपने पांचवें प्रयास में 80.80 मीटर दूर ही भाला फेंक सके जबकि उनका आखिरी प्रयास फाउल हो गया। हालांकि इसके बावजूद नीरज ने गोल्ड मेडल अपनी झोली में डाल ली। इसके अलावा किशोर जेना का पांच और छठा प्रयास फाउल रहा लेकिन वह फिर भी सिल्वर मेडल में जीतने कामयाब रहे। नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के बाद जापान के डीन रॉड्रिक गेनकी 82.68 मीटर दूर थ्रो फेंकते हुए तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

नीरज चोपड़ा के रिकॉर्ड [ Neeraj Chopra All Record ]

नीरज चोपड़ा ने साल 2012 में लखनऊ नें अंडर-16 नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में 68.46 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल हासिल किया।
इसके बाद साल 2013 में यूथ चैंपियनशिप 2013 में दूसरा स्थान हासिल किया।
साल 2016 में नीरज चोपड़ा ने दक्षिण एशियाई खेलों में पहले राउंड में 82.23 मीटर की थ्रो फेंककर गोल्ड हासिल किया।
साल 2018 में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम में 86.47 मीटर का भाला फेंका और गोल्ड जीता।
साल 2022 जून में नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में 86.69 मीटर का भाला फेंककर गोल्ड जीता।
इसके बाद साल 2023 में उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 88.17 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड हासिल किया।
एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में नीरज ने 88.88 मीटर की दूर भाला फेंक कर यह गोल्ड हासिल किया।

पुरुषों की रिले दौड़ में भारत ने जीता 18वां गोल्ड मेडल :

खेल के समाचार : भारत के मेडल की लिस्ट में एक और गोल्ड मेडल जुड़ गया है। भारत ने पुरुषों की 4×400 मीटर रिले दौड़ में 18वां गोल्ड मेडल जीता है। इससे हपले स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एशियाई खेलों में भारत को 17वां गोल्ड मेडल दिलाया। नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर की पोल पोजीशन हासिल की। इसके अलावा इस इवेंट में किशोर जेना ने सिल्वर मेडल जीता। भारत के महानतम एथलीट में शामिल चोपड़ा का काम तब आसान हो गया, जब उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और विश्व चैम्पियनशिप के सिल्वर मेडल विजेता अरशद नदीम घुटने की पुरानी चोट के कारण इन खेलों से हट गए। चोपड़ा ने अब तक नदीम के खिलाफ हर प्रतियोगिता जीती है।

हरमिलन बैंस ने जीता सिल्वर कर शुरुआत करि :

महिलाओं की 800 मीटर फाइनल में भारत की हरमिलन बैंस ने सिल्वर मेडल जीता है। भारतीय दल ने बुधवार को चीन में जारी एशियाई खेलों में पदकों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पिछले खेलों में 70 पदक के आंकड़े को पीछे छोड़ा। 81 पदकों के साथ भारत ने अब तक सबसे ज्यादा मेडल्स क‍िसी एक एश‍ियन गेम्स में जीते हैं।

भारत ने जीता को 18 स्वर्ण कर कुल पदकों की संख्या 81 तक पोहचए

आपको बता दें कि भारतीय दल ने बुधवार को चीन में जारी एशियाई खेलों (Asian Games) में पदकों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पिछले खेलों में 70 पदक के आंकड़े को पीछे छोड़ा। 81 पदकों के साथ भारत ने अब तक सबसे ज्यादा मेडल्स क‍िसी एक एश‍ियन गेम्स में जीते हैं। भारत का पदक के लिहाज से पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जकार्ता और पालेमबांग में हुए 2018 एशियाई खेलो में था जिसमें देश ने 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज सहित कुल 70 मेडल जीते थे।

टेक न्यूज और नए मोबाइल तथा एंड्राइड और IOS ऐप्प के टिप्स एंड ट्रिक्स और रिव्यु , नए रिचार्ज प्लान की लिस्ट और साइबर फ्रॉड से कैसे सुरक्षित रहे Mobile Tips Hindi जैसे जानकारी हिंदी में आपको TECH1NEWS पे मिल जाएँगी। आप हमें हमरे सोशल मिडिया YouTube | Facebook Instagram | Twitter पे भी फोलो करके हमेशा नई खबरों से अपडेटेड रह सकते हे।


Discover more from TECH NEWS HINDI

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

About KISHAN

Check Also

भारतीय टीम का नया कप्तान ?

श्रीलंका के दौरे में कौन होंगा भारतीय टीम का नया कप्तान ? हार्दिक, सूर्या या फिर सुभमन गिल ?

INDIA CAPTAIN FOR SHRILANKA TOUR : भारतीय टीम का नया कप्तान 27 जुलाई से शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JIO 2GB/DAY PREPAID RECHARGE PLANS LIST WITH OTT APP FREE बजाज चेतक ब्लू 3202 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुवा लॉन्च ओप्पो आज ‘F27 5G’ स्मार्टफोन लॉन्च 50MP कैमरा वाला फोन | OPPO NEW 5G MOBILE hamster kombat daily daily cipher code