मोरबी पूल के रिपेर के लिए 2 करोड़ की जगह सिर्फ 12 लाख ही खर्च किये | Morbi Latest News Today

Morbi Latest News Today : गुजरात के मोरबी में हुए हैंगिंग ब्रिज हादसे की जांच में हररोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब यह बात सामने आई है कि ओरेवा को पुल की मरम्मत के लिए 2 करोड़ रुपए मिले थे।

कॉन्ट्रैक्ट लेने वाली कंपनीने उनमेसे सिर्फ 12 लाख रुपए ही खर्च किया था। 6 महीने की मरम्मत करके पुल को जनता के लिए खोल दिया गया था।

पुल की मरम्मत पर खर्च किए गए पैसे का हिसाब-किताब सब-कॉन्ट्रैक्टर देवप्रकाश सॉल्यूशंस फर्म के पास से जब्त किए गए डॉक्यूमेंट्स से मिला है।

कांट्रेक्टर की फॅमिली ने किया फिटनेस चेक ? Morbi Latest News Today

ओरेवा को मार्च 2022 में 15 साल का मोरबी ब्रिज के मेंटेनेन्स का कॉन्ट्रैक्ट मिला। जहा मैन कांट्रेक्टर ने दूसरे कांट्रेक्टर देवप्रकाश सॉल्यूशंस को मरम्मत करने के लिए सब-कॉन्ट्रैक्ट दिया था।

काम पूरा होने के बाद 24 अक्टूबर को ओरेवा ग्रुप के अध्यक्ष जयसुख पटेल और उनके परिवार ने पुल पर चहलकदमी करने जैसे इकलौते फिटनेस टेस्ट के बाद जनता के लिए खोलने फिट बताया था।

सब-कॉन्ट्रैक्ट जिसे दिया वो भी टेक्निकली इस काम के लायक नहीं था।

ओरेवा ने ध्रांगधरा की जिस फर्म को जिम्मा सौंपा था, उसका टेक्निकल नॉलेज पुल की मरम्मत करने के लिहाज से नाकाफी था।

​​​​​फोरेंसिक रिपोर्ट में भी यह बताया गया है कि ब्रिज की 4 केबल काफी पुरानी थीं। उनमें जंग लग चुका था। मरम्मत के दौरान केबलों की ऑयलिंग-ग्रीसिंग भी नहीं की गई थी।

ब्रिज के लकड़ी के बेस को बदलकर एल्युमिनियम की चार लेयर वाली चादरें लगा दी गईं। इससे पुल का वजन बढ़ गया। पुरानी केबलें यह लोड संभाल नहीं सकीं और भीड़ बढ़ते ही ब्रिज टूट गया।

जिन पर केबल कसी थीं, उन एंकर पिन को देखा ही नहीं

मोरबी पुल खुलने के पांच दिन बाद ही गिर गया था। स्ट्रक्चरल इंजीनियरों की जांच में पता चला कि इस दौरान केबल को संभालने वाली एंकर पिन की मजबूती पर ध्यान ही नहीं दिया गया।

लोड पड़ने से पुल के दरबारगढ़ सिरे पर लगी एंकर पिन उखड़ गई और पुल एक तरफ झुककर नदी में जा गिरा।

एंकर पिन की क्षमता 125 लोगों की थी, लेकिन 350 से ज्यादा लोगों को एक साथ पुल पर जाने दिया गया। नतीजा एक पिन टूट गई और लोग नीचे जा गिरे।

टेक न्यूज और नए मोबाइल तथा एंड्राइड और IOS ऐप्प के टिप्स एंड ट्रिक्स और रिव्यु , नए रिचार्ज प्लान की लिस्ट और साइबर फ्रॉड से कैसे सुरक्षित रहे Mobile Tips Hindi जैसे जानकारी हिंदी में आपको TECH1NEWS पे मिल जाएँगी। आप हमें हमरे सोशल मिडिया YouTube | Facebook Instagram | Twitter पे भी फोलो करके हमेशा नई खबरों से अपडेटेड रह सकते हे।


Discover more from TECH NEWS HINDI

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top
गलती मत करना 2025 में स्मार्ट टीवी खरीदते समय | इन बातो का रखे ध्यान AC एयर कंडीशनर खरीदने से पहले ध्यान रखने वाले टिप्स | TIPS TO BUY Best AC for home, Summer AC buying tips 2025 Honda CB650R and CBR650R with E-clutch technology UPSC CSE की परीक्षा के रिज़ल्ट को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया