भारत को विश्वगुरु बनाएगी लाल किले से PM मोदी के भाषण के मुख्य 3 बाते | Modi Speech Today in Hindi

Narendra modi speech on independence day : नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा देश ने 75 वे स्वंत्रता दिवस को बड़े हर्सोल्लास मनाया , हर घर तिरंगा अभियान को पूरी तरह से समर्थन दिया। ( Modi Speech Today in Hindi )

 

भारत को विश्वगुरु बनाएगी लाल किले से PM मोदी के भाषण के मुख्य 3 बाते

 

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है

देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से 9वीं बार देश को संबोधित किया। जानिए लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें।

Modi Speech Today in Hindi

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि देश मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, असफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे अनगिनत हमारे क्रांति वीरों का कृतज्ञ है।

जिन्होंने अंग्रेजों की हुकूमत की नींव हिला दी थी। आजादी की जंग लड़ने वाले और आजादी के बाद देश बनाने वाले भी अनेक महापुरुषों को आज नमन करने का अवसर है।

प्रधानमंत्री ने बताया महात्मा गाँधी का सपना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी का आखिरी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का सपना था। मैंने अपने महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। मैं पहला व्यक्ति था, जिसे लाल किले से देशवासियों के गौरवगान करने का मौका मिला था।

जितना आपसे सीखा है, आपको जान पाया हूं। आपके सुख.दुख को जान पाया हूं। उसे लेकर मैंने पूरा कालखंड उन लोगों के लिए खपाया है।

 

आत्मनिर्भर भारत को लेकर कही ये बड़ी बात

 

पीएम ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सरकारी एजेंडा या सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह समाज का जनआंदोलन है, जिसे हमें आगे बढ़ाना है।

5 साल के बच्चे ने भी विदेशी खिलौने से नहीं खेलने का संकल्प लिया।

75 साल के बाद लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने का काम पहली बार मेड इन इंडिया तोप ने किया है।

 

विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल गया हे.

पीएम ने कहा कि आजादी के इतने दशकों के बाद पूरे विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल चुका है।

समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर दुनिया खोजने लगी है।

विश्व का ये बदलाव, विश्व की सोच में ये परिवर्तन 75 साल की हमारी यात्रा का परिणाम है।

 

Read Also  : 

Independence Day 2022 स्वतंत्रता दिवस के बारे में 10 बाते जो आप नहीं जानते

BSNL का आजादी का अमृत महोत्सव RECHARGE | सब कुछ अनलिमिटेड

खत्म हो जाएंगे स्मार्टफोन? NOKIA के CEO ने कही ये बड़ी बात | TECH NEWS HINDI 2022


Discover more from technology news hindi

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top