Indian Team For ICC T20 World cup 2024 : टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चूका है , चलिए जानते है इस बार कौन कौन पहली बार आपने t20 वर्ल्ड कप खेल रहा है। आज की इस स्पोर्ट न्यूज़ हिंदी में क्रिकेट को लेकर भारतीय टीम में क्या चल रहा है ? चलिए जानते है
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलती नजर आएगी। वहीं, हार्दिक पांड्या उपकप्तान के तौर पर नजर आएंगे। टीम में दो विकेटकीपरों को शामिल किया गया है। इनमें ऋषभ पंत और संजू सैमसन शामिल हैं। इसके साथ ही केएल राहुल को टीम से बाहर कर दिया गया है। राहुल पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।
रोहित शर्मा एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।इसके साथ ही विराट कोहली को भी इस टीम में जगह मिली है। उधर, टीम इंडिया में ऋषभ पंत की वापसी हुई है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच दिसंबर 2022 में खेला था। इस टीम में संजू सैमसन और शिवम दुबे को भी शामिल किया गया है।
पिछले 11 साल से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। वहीं, भारत ने आखिरी बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। यह टूर्नामेंट का पहला संस्करण था, जिसमें एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट जीता था। ऐसे में इस बार भारतीय खिलाड़ियों की नजरें ट्रॉफी का लंबा इंतजार खत्म होने पर होंगी।
Read Also : Top 10 Richest Cricketers in the World 2022
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद और आवेश खान
टेक न्यूज और नए मोबाइल तथा एंड्राइड और IOS ऐप्प के टिप्स एंड ट्रिक्स और रिव्यु , नए रिचार्ज प्लान की लिस्ट और साइबर फ्रॉड से कैसे सुरक्षित रहे Mobile Tips Hindi जैसे जानकारी हिंदी में आपको TECH1NEWS पे मिल जाएँगी। आप हमें हमरे सोशल मिडिया YouTube | Facebook | Instagram | Twitter पे भी फोलो करके हमेशा नई खबरों से अपडेटेड रह सकते हे।
HOW TO BE A SUCCESSFUL BLOGER IN HINDI | pawan agarwal seo tools Read More
बस में यात्रा कर रही महिला टिकट मांगने पर बस कंडक्टर से गुस्से में बोली… Read More
નવા ગુજરાતી જોક્સ 😅 જામો પડી જાય એવા નવા ગુજરાતી જોક્સ 😅 જામો પડી જાય… Read More
Good Morning Quotes Inspirational in Hindi text Read More
BOB Recruitment 2024 : बैंक ऑफ बड़ौदा अनुबंध के आधार पर बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) पर्यवेक्षकों… Read More
Infinix Hot 50 Pro Phone : Infinix Hot 50 Pro फोन एक बार फिर भारतीय… Read More
This website uses cookies.