1-0 की बढ़त, कप्तान सूर्या की फिफ्टी, रियान पराग ने लिए 3 विकेट : वर्ल्ड चैंपियन भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच 43 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच कल यानी 28 जुलाई को खेला जाएगा।

पल्लेकेले में, श्रीलंका ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने के लिए चुना। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन बनाए। टीम इंडिया ने टी-20 में 35वीं बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। रन चेज में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर ऑलआउट हो गई। रियान पराग ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए
श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने 79 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर श्रीलंकाई टीम ने 14 ओवर में एक विकेट पर 140 रन बनाए और लग रहा था कि वे आसानी से जीत जाएंगे। अक्षर पटेल ने उन्हें आउट कर भारत को मैच में वापस ला दिया। कुसल मेंडिस 45 रन बनाकर आउट हुए।

- UAN Number Kaise Pata Kare 2026 | hOW TO find pf uan number
- अप्रैल 2026 में लॉन्च होंगी ये शानदार कारें – जानिए कीमत, फीचर्स और पूरी डिटेल
- राजकोट राजपथ लिमिटेड भर्ती 2026 | 14 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
- Ferrari 849 Testarossa भारत में लॉन्च – जाने कीमत, फीचर्स
- Best Unique Android Screen Lock Idea (2026) – Phone को Secure करने के शानदार तरीके
Discover more from technology news hindi
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


