64MP क्वाड कैमरा के साथ Samsung Galaxy A52 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Samsung ने मार्च महीने में Samsung Galaxy A52, Samsung Galaxy A52 5G, और Samsung Galaxy A72 को लॉन्च किया था। इन तीनों में से Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 भारतीय बाजार में भी उसी महीने आ चुके थे। मगर Samsung Galaxy A52 5G अभी तक भारत में आना बाकी है। एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लिए भारतीय बाजार के अनुसार फर्मवेअर बनाना शुरू कर दिया है। जिससे यह पता चलता है कि यह स्मार्टफोन जल्दी ही भारत में लॉन्च हो सकता है।
 

Samsung Galaxy A52 5G price in India (expected)

Sammobile की रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung Galaxy A52 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। अभी तक लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। प्रोसेसर, डिस्पले और कनेक्टिविटी में अपग्रेड होने के कारण इस स्मार्टफोन की कीमत Samsung Galaxy A52 से लगभग 5,000 रुपये अधिक तक हो सकती है। याद दिलाने हेतु, Samsung Galaxy A52 के 6GB RAM + 128GB बेस वेरिएंट की कीमत भारत में 26,499 है। जबकि इसके 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। इसका अर्थ यह हुआ कि यदि यह लीक सही साबित होता है तो इस स्मार्टफोन का 5जी मॉडल 30 हजार से ऊपर की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई भी स्पष्ट टिप्पणी नहीं की जा सकती है।

ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy A52 5G को ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में भी वही वेरिएंट चॉइस दी जा सकती हैं।
 

Samsung Galaxy A52 5G specifications

Samsung Galaxy A52 5G, One UI 3.1 पर चलता है जो कि  Android 11 पर आधारित है। इसमें 6.5 इंच की full-HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्पले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट है जिसे 8 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो Samsung Galaxy A52 5G में 128GB और 256GB के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं और दोनों ही वेरिएंट microSD card की सहायता से इसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

Samsung Galaxy A2 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर, 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें f/2.2 लेंस है।

इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी है जिसके लिए दावा किया गया है कि सिंगल चार्ज में दो दिन तक का पावर बैकअप दे सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में इसके अंदर 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS/ A-GPS, और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

<!–

–>


Discover more from TECH NEWS HINDI

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top
गलती मत करना 2025 में स्मार्ट टीवी खरीदते समय | इन बातो का रखे ध्यान AC एयर कंडीशनर खरीदने से पहले ध्यान रखने वाले टिप्स | TIPS TO BUY Best AC for home, Summer AC buying tips 2025 Honda CB650R and CBR650R with E-clutch technology UPSC CSE की परीक्षा के रिज़ल्ट को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया