12GB रैम वाला Mi 11 Ultra फोन का 67W फास्ट चार्जर जल्द होगा भारत में लॉन्च

Mi 11 Ultra 67W फास्ट चार्जर जल्दी ही भारत में लॉन्च होने वाला है। शाओमी ने कहा है कि यह अलग से एक एक्सेसरी की तरह ही लॉन्च किया जाएगा। शाओमी का फ्लैगशिप Mi 11 Ultra स्मार्टफोन पिछले महीने विश्व स्तर पर लॉन्च हुआ था। मगर भारत के अंदर स्मार्टफोन के साथ रिटेल बॉक्स में 67W फास्ट चार्जर होने की बजाय कंपनी ने 55W का एडेप्टर दिया था। कंपनी कहना था कि प्रमाणीकरण में बाधा के चलते ऐसा किया गया था। यह चार्जर फोन को चार्ज करते समय शून्य से 99 प्रतिशत तक पहुंचाने में एक घंटे का समय लेता है। यह दर 67W चार्जर से बहुत कम है जो कि केवल 36 मिनट में ही फोन की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर देता है।

Xiaomi ने Gadgets 360 के सामने यह पुष्टि की कि 67W का ये वायर चार्जर एक अलग खरीद होगी। यह जल्द ही भारत में आने वाला है। यह चार्जर किस कीमत पर भारत में आएगा, अभी इस पर कंपनी विचार कर रही है। भारत में इस चार्जर के आने की रिपोर्ट सबसे पहले MySmartPrice की ओर से आई थी।

ग्लोबल यूनिट में Mi 11 Ultra के रिटेल बॉक्स में ही यह फास्ट चार्जर आता है मगर भारत में कंपनी 55W का एडेप्टर दे रही है। इसलिए अब कंपनी इस चार्जर को अलग से सेल करने पर विचार कर रही है। इसका अर्थ यही हुआ कि कंपनी के द्वारा अभी भी Mi 11 Ultra के भारतीय रिटेल बॉक्स में 55W का चार्जर ही दिया जाता रहेगा।

Xiaomi ने अभी इस 67W fast charger की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। Mi 11 Ultra, 67W की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है और यह 10W की स्पीड से दूसरी डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है। Mi 11 Ultra को शाओमी ने पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था। इस फोन का 12GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट 69,999 रुपये में  आता है। यह कॉस्मिक ब्लैक और कॉस्मिक व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।
Mi 11 Ultra कब तक खरीद के लिए उपलब्ध हो पाता है अभी यह साफ नहीं हो पाया है। हालांकि शुरुआत में यह फोन Amazon के साथ ही Mi.com website पर भी लिस्ट किया गया था।

<!–

–>

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Discover more from TECH NEWS HINDI

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Scroll to Top
गलती मत करना 2025 में स्मार्ट टीवी खरीदते समय | इन बातो का रखे ध्यान AC एयर कंडीशनर खरीदने से पहले ध्यान रखने वाले टिप्स | TIPS TO BUY Best AC for home, Summer AC buying tips 2025 Honda CB650R and CBR650R with E-clutch technology UPSC CSE की परीक्षा के रिज़ल्ट को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया